आंदोलनकारियों पर नही होगी कार्रवाई: पुष्पराज

सिंगरौली :एनटीपीसी सिंगरौली ताप विद्युत परियोजना, शक्तिनगर में कार्यरत संविदा लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलटों की लंबे समय से लंबित मांगों पर प्रबंधन ने सकारात्मक निर्णय लिया है।राष्ट्रीय कोलियरी श्रमिक संघ इंटक के अनुसार यह सफलता यूथ प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्री लाल पुष्पराज सिंह के सतत प्रयासों और श्रमिक हितों की मजबूत पैरवी का परिणाम है। प्रबंधन द्वारा आज 5 अगस्त को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संविदा चालकों को ट्रिप अलाउंस का भुगतान नियमानुसार किया जाएगा।

ओवरटाइम ओटी और बोनस का भुगतान भी वैधानिक नियमों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं विंध्यनगर अस्पताल में संविदा लोको चालकों के लिए ओपीडी सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सकारात्मक चर्चा होने की जानकारी दी गई है। प्रबंधन ने पुराने कार्यादेशों के बोनस भुगतान पर संबंधित संविदाकार से विचार-विमर्श कर निर्णय लेने तथा अन्य मांगों पर भी चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई का भरोसा दिया है। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह रहा कि आंदोलन में शामिल किसी भी संविदा कर्मचारी के विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं होगी और न ही किसी का वेतन काटा जाएगा। संगठन ने प्रबंधन के इस कदम का स्वागत करते हुए शेष मांगों पर भी शीघ्र समाधान की अपेक्षा की है।

Next Post

नाइजीरिया में आतंकवादी हमलों में बंधक बनाए गए 308 नागरिकों को छुड़ाया गया

Thu Aug 6 , 2026
अबुजा, 06 अगस्त (वार्ता) नाइजीरिया के अधिकारियों ने क्वारा और नाइजर राज्यों में आतंकवादी हमलों के दौरान बंधक बनाए गए 308 नागरिकों को छुड़ा लिया है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति के सलाहकार बायो ओनानुगा ने यह जानकारी दी। श्री ओनानुगा ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबु नाइजर और […]

You May Like