मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से 4523 सहकारी संस्थाओं में राशन वितरण होगा बंद

सिंगरौली: जिले की सहकारी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर सहकारिता समिति कर्मचारी संघ ने प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है। प्रांतीय जिला अध्यक्ष सीता प्रसाद यादव ने पत्र जारी कर कहा है कि यदि 25 मार्च तक कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, तो 1 अप्रैल से जिले सहित प्रदेश की 4523 सहकारी संस्थाओं में राशन वितरण कार्य बंद कर दिया जाएगा।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में 22 सितंबर 2025 को आयोजित बैठक में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक उसका पालन नहीं हुआ है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में प्रति माह 3 हजार रुपये अतिरिक्त राशि का भुगतान, अक्टूबर 2023 से लंबित 18 माह की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान तथा कनिष्ठ विके्रताओं को पूर्ण विके्रता का दर्जा देने की मांग शामिल है।
संघ ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों द्वारा तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस संभावित हड़ताल से गरीब और पात्र उपभोक्ताओं को राशन मिलने में गंभीर परेशानी हो सकती है।प्रशासन से मांग की गई है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा के भीतर समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Next Post

तीन साल में भी अधूरी बेगमगंज-सुल्तानगंज सड़क, पुल तोड़ने पर बढ़ा विरोध

Thu Mar 19 , 2026
बेगमगंज: बेगमगंज-सुल्तानगंज मार्ग का निर्माण कार्य तीन वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी है। करीब 25 किलोमीटर सड़क अधूरी पड़ी है और जगह-जगह काम रुकने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। पांडाझिर के पास पुलिया निर्माण में ही दो साल लग गए […]

You May Like