भंडारों के बाद मंदिर परिसर में फैली गंदगी, सेवा भाव से सफाई में जुटे प्रकाश सिंधी

दतिया। दतिया स्थित मां पीतांबरा माई मंदिर में भंडारों के बाद फैलने वाली गंदगी को लेकर नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रसादी वितरण के बाद उपयोग की गई पत्तल, दोने और अन्य कचरे का समय पर उठाव नहीं होने से मंदिर परिसर और आसपास गंदगी फैल जाती है। ऐसे में पिछले करीब छह महीने से प्रकाश सिंधी स्वयं सेवा भाव से झूठी पत्तलें और अन्य कचरा एकत्र कर परिसर की सफाई कर रहे हैं। उनकी इस पहल की श्रद्धालु खुलकर सराहना कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं ने नगर पालिका से मंदिर परिसर में विशेष सफाई दल तैनात करने और भंडारों के बाद तत्काल कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि प्रसादी ग्रहण करने के बाद उपयोग की गई पत्तल, दोने और अन्य कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, ताकि मां पीतांबरा माई का पवित्र धाम स्वच्छ, सुंदर और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित बना रहे।

Next Post

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

Sun Jul 19 , 2026
इंदौर। इस्कॉन के 60वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में निकाली गई। अन्नपूर्णा मंदिर से शुरू हुई यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर पहुंची। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने […]

You May Like