गीतानगर की चोरी का मास्टरमाइंड अंतरराज्यीय कुख्यात चोर धराया

इंदौर. पलासिया पुलिस ने अंतरराज्यीय कुख्यात चोर अब्दुल रशीद उर्फ तलवारसिंह को गिरफ्तार कर गीतानगर क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और एक दोपहिया वाहन बरामद किया है. आरोपी पर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में 100 प्रकरण दर्ज हैं. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

थाना प्रभारी पलासिया सुरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी 54 वर्षीय अब्दुल रशीद उर्फ तलवारसिंह पिता अब्दुल हमीद मूलत: इंदौर के नॉर्थ तोड़ा इलाके का रहने वाला है, लेकिन चोरी और अपराध की दुनिया में उसने महाराष्ट्र सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों में अपना आतंक कायम किया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तिलकनगर क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल हीरो होंडा एक्सप्लेंडर चुराई और फिर गीतानगर क्षेत्र में उक्त चोरी को अंजाम दिया. पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए जेवर और मोटरसाइकिल बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 7.5 लाख रुपए बताई गई है. अब्दुल रशीद ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह इंदौर में वोटर कार्ड के लिए आया था, लेकिन उसी दौरान चोरी को अंजाम दिया. आरोपी नशे का आदी है और सूने घरों में चोरी करने में माहिर है. उसके खिलाफ पलासिया थाना क्षेत्र में पहले भी 4 अपराध दर्ज हैं, जबकि अन्य थानों में दर्जनों मामले पहले से ही लंबित थे. आरोपी अब्दुल रशीद उर्फ तलवारसिंह के खिलाफ जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

…इसलिए आरोपी का नाम पड़ा तलवार सिंह नाम

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में 100 से अधिक अपराध दर्ज हैं, जिनमें चोरी, हत्या और हत्या का प्रयास शामिल हैं. वर्तमान में उसके लगभग 60 अपराध रिकॉर्ड की पुष्टि हो चुकी है और शेष 40 अपराधों की जानकारी भी ली जा रही है. पुलिस ने बताया कि रशीद को तलवारसिंह नाम इसलिए मिला, क्योंकि वह वर्धा जिले में एक व्यक्ति की तलवार से हत्या करके थाने में गर्दन सहित पेश हुआ था, जिससे महाराष्ट्र में उसका भय फैल गया. इस कारण उसे यह कुख्यात उपनाम मिल गया.

Next Post

विधिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

Fri Dec 12 , 2025
बंडा। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से नालसा नई दिल्ली द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे के उपलक्ष में ग्राम पंचायत चौका के ग्राम हिनौती में विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला […]

You May Like

Play sound