मालवा वनस्पति को किया सील

इंदौर: शहर के भागीरथपुरा में स्थित मालवा वनस्पति परिसर को आज प्रशासन सील करने की कार्रवाई की. प्रशासन ने उक्त कार्रवाई डायवर्शन टैक्स की राशि बकाया होने पर की है.
जिला प्रशासन द्वारा डायवर्शन टैक्स वसूली केके लेकर अभियान चलाया जा रहा है.

उक्त अभियान के तहत आज शहर के भागीरथपुरा में स्थित मालवा वनस्पति परिसर को तहसीलदार मल्हारगंज ने सील करने की कार्रवाई की है. मालवा वनस्पति पर 4.62 लाख रुपए डायवर्शन टैक्स के बकाया है. मालवा वनस्पति द्वारा नोटिस के बाद नहीं भरे, तो उक्त सीलिंग की कार्रवाई की गई है. मल्हारगंज तहसीलदार नारायण नांदेड़ ने परिसर सील करने की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि जब तक राशि का भुगतान नहीं किया जाता है , तब तक परिसर सील रहेगा.

पूर्व में भी उक्त जमीन विवादों में रही
मालवा वनस्पति की जमीन पहले ही विवादों में घिरी ही है. उक्त जमीन का सौदा पूर्व विधायक संजय शुक्ला ने कर लिया था. यहां बहुमंजिला इमारत और एक छोटी लेकिन पाश कॉलोनी के लिए फार्म हाउस रेंज के प्लॉट काटने की अनुमति ले ली गई थी. तत्कालीन कलेक्टर मनीषसिंह ने उक्त जमीन की अनुमति निरस्त कर दी थी. इसके बाद से पूर्व विधायक शुक्ला का ड्रीम प्रोजेक्ट ड्रीम बनकर रह गया.

Next Post

पातालपानी के बेलामोर रिसॉर्ट संचालक पर केस दर्ज

Wed Mar 25 , 2026
इंदौर: पातालपानी स्थित बेलामोर रिसॉर्ट में दुष्कर्म की घटना के बाद जांच में लापरवाही सामने आने पर बड़गोंदा पुलिस ने संचालक आयुष वर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस रिसॉर्ट की अनुमति निरस्त करने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा रही है.पुलिस के मुताबिक, रविवार 22 मार्च को बेलामोर रिसॉर्ट […]

You May Like