पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

इंदौर. राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी पार करना 30 वर्षीय युवक को भारी पड़ गया. सामने से आई ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर घायल हो गया. अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं राऊ क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव फंदे पर मिला है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है.

राजेंद्र नगर में रहने वाले 30 वर्षीय गोपाल प्रसाद पिता गोविंद तंवर रेलवे पटरी पार कर रहा था. इसी दौरान सामने से ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया. हादसे में गोपाल गंभीर घायल हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. जीआरपी ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. इधर राऊ क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा. मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रखा है.

Next Post

विमत्रा चेन्नई लायंस जीसी ने अपनी गोल्फ टीम की घोषणा की

Fri Aug 14 , 2026
चेन्नई, 14 अगस्त (वार्ता) विमत्रा चेन्नई लायंस जीसी ने शुक्रवार को चेन्नई के टीएनजीएफ कॉस्मो गोल्फ क्लब में इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी। आज यहां आयोजित एक खास ‘मीट एंड ग्रीट’ गोल्फ़ कार्यक्रम के साथ विमत्रा चेन्नई लायंस जीसी ने पेशेवर गोल्फ की […]

You May Like