( पुनीत दुबे)
इटारसी. रेलवे स्टेशन इटारसी के लायसेंसी ठेकेदारों के वेंडरों पर अवैध वेंडरों का कब्जा वर्षों से चला आ रहा है. रेल प्रशासन इस ओर कार्यवाही करना भूल जाता है. क्योंकि लायसेंसी ठेकेदारों की फीस तो रेलवे के खाते में जमा होती है पर अवैध वेंडरों की मोटी रकम नहीं. इस कारण इटारसी स्टेशन पर जितने भी लायसेंसी ठेकेदार हैं उन्हें आये दिन परेशानी का सामना करना पडता है. वे कई बार स्टेशन अधीक्षक और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के पास अपनी शिकायतें कर चुके हैं. पर उन शिकायतों पर भारी अवैध वेंडरों की भारी रकम पड़ जाती है. सूत्रों ने बताया कि आरपीएफ पुलिस की ओर से शेरा और मोटा पासी अधिकृत है जो प्रत्येक वेंडर से पैसा कलेक्ट करते है. वहीं जीआरपी पुलिस के वीरबालक नाम का कर्मचारी यही काम करता है. जब भी रेलवे के अधिकारी जांच करने आते हैं तो उन्हेें सिर्फ लायसेंसधारी ठेकेदार के यहां से कुछ न कुछ कमी निकालकर जुर्माना लगाया जाता है.और उनके जाते ही अवैध वेंडरिंग के लोग भारी संख्या में प्लेटफार्म और ट्रेनों में तुरंत ही दिखने लगते हैं. प्रशासन कई बार कार्यवाही की दुहाई तो देता है लेकिन स्टेशन पर वर्षों से चल रहे .इन अवैध वेंडरिंग पर लगाम लगाने में असफल रहता है. इटारसी स्टेशन पर चारों दिशाओं से आने वाली रेल यात्री गाडियों में अनेक अपराधी यहां रहकर अपराध करके चले जाते हैं.
