इंदौर: शुक्रवार सुबह धरमपुरी के पास बड़ा हादसा होते-होते टल गया. देवास के टाटा चौराहा स्थित मां वैष्णो देवी ट्रांसपोर्ट का ट्रक नम्बर एमपी-09 जीए 7644 लोहे के पाइप के वजनदार टुकड़े लेकर सांवेर रोड से गुजर रहा था. अचानक सड़क निर्माण के दौरान बनी सड़क पर खराबी आने के कारण बैलेंस बिगड़ने से ट्रक पलट गया और देखते ही देखते लोहे के टुकड़े सड़क पर बिखर गए.
ट्रक चालक राजेश ने पुलिस को बताया कि सड़क की नीचे की तरफ धंसान होने से वाहन का संतुलन बिगड़ा और ट्रक पलटी खा गया. गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई. दुर्घटना के बाद तुरंत ही ट्रक से सामान खाली करने का काम शुरू किया गया, ताकि भारी वाहन को सीधा कर मार्ग बहाल किया जा सके. इस हादसे से कुछ देर के लिए आवाजाही प्रभावित हुई, लेकिन पुलिस और लोगों की मदद से रास्ता खाली कराया.
