सिडनी 13 मार्च (वार्ता) पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टुअर्ट मैक्गिल को सिडनी की एक अदालत ने गुरुवार को बड़ी मात्रा में मादक पदार्थो के आपूर्ति के आरोपों से बरी कर दिया।
आज यहां सिडनी की जिला अदालत ने अपने फैसले में पूर्व लेगस्पिनर को अप्रैल 2021 में बड़ी मात्रा में आपूर्ति में हिस्सा लेने के आरोपों से बरी कर दिया। जूरी ने पाया कि पूर्व ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर के नियमित तौर पर मादक पदार्थ डीलर और उनके बहनोई मैरिनो सोतिरोपोलोस के बीच 3,30,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के एक किलोग्राम कोकीन का अवैध रूप से लेनदेन हुआ था।
मैक्गिल ने सिडनी के उत्तरी तट पर स्थित अपने रेस्तरां में इस तरह के सौदे की जानकारी से इनकार किया। हालांकि जूरी ने मैक्गिल के एक किलोग्राम के कोकिन सौदे की जानकारी होने के दावे को खारिज कर दिया, लेकिन उन्हें कम स्तर के आरोप का दोषी पाया। मैक्गिल की सजा पर सुनवाई आठ सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई है।
Next Post
इंडोनेशिया में आग से दो की मौत, 15 घायल
Thu Mar 13 , 2025
जकार्ता,13 मार्च (वार्ता) इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत के उत्तर में तटीय शहर लामोंगन के पास एक टगबोट और ईंधन ले जाने वाले टैंकर में गुरुवार को आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार […]

