
देवास। उज्जैन चौराहा स्थित पोस्ट ऑफिस के पास सोमवार को उप निरीक्षक पूनमचंद्र सोलंकी (38 वर्ष) के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आदित्य कौशल (पिता नवीन कौशल, निवासी कर्मचारी कॉलोनी, देवास) ने उप निरीक्षक की कॉलर पकड़कर जोर से धक्का दिया, जिससे वे गिर गए और हल्की चोटें आईं। इस दौरान आरोपी ने अश्लील गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी।
घटना की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
