नयी दिल्ली 01 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 4.55 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित भगोड़े उदित खुल्लर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पित कराये जाने की शुक्रवार को घोषणा की।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इंटरपोल के जरिए यूएई में पकड़े गए खुल्लर को वहां के अधिकारियों और केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समन्वित प्रयासों के बाद भारत वापस लाया गया। खुल्लर पर फर्जी संपत्ति दस्तावेज जमा करके बैंक ऋण प्राप्त करने के लिए अन्य लोगों के साथ साजिश रचने का आरोप है। उसने राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों से 4.55 करोड़ रुपये के तीन गृह ऋण धोखाधड़ी से प्राप्त किए थे।
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने पूर्व में खुल्लर के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया था।
Next Post
रेखा गुप्ता ने की ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’अभियान की शुरुआत
Fri Aug 1 , 2025
नयी दिल्ली, 1 अगस्त (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि जन-भागीदारी सहित विभिन्न सरकारी निकाय मिलकर एक उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। श्रीमती रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग परिसर से ‘दिल्ली […]

You May Like
-
2 months ago
क्लच वायर से हाथ – मुंह बांधकर महिला को जिंदा जलाया
-
2 months ago
डॉ अंबेडकर को सीएम डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
