छतरपुर में महिला पर अनैतिक गतिविधियों के आरोप, मोहल्लेवासियों ने कार्रवाई की मांग की

छतरपुर। सटई रोड स्थित गल्ला मंडी के पीछे रहने वाले स्थानीय नागरिकों ने एक महिला और उसके परिवार पर अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा मोहल्ले में विवाद उत्पन्न करने के आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाना में सामूहिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संबंधित महिला बाहरी लोगों को बुलाकर विवादित गतिविधियाँ करवाती है, जिससे आसपास रहने वाली महिलाओं और बच्चियों में भय का माहौल बनता जा रहा है।

शिकायत में शुक्रवार की एक घटना का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि महिला ने कथित रूप से अपने घर के सामने रेत और गिट्टी डालकर आम रास्ता बंद कर दिया। जब लोगों ने रास्ता हटाने को कहा तो विवाद बढ़ गया और उसने पड़ोसी पर चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। नागरिकों का आरोप है कि विवाद के दौरान उसने खुद को भी चोट पहुँचाकर मामला गलत तरीके से दर्ज कराने की कोशिश की।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग आपस में विवाद और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से महिला और उसके परिवार के खिलाफ जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा बंद किए गए रास्ते को खुलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई न होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। संबंधित महिला से संपर्क कर उसका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।

 

Next Post

राजगढ़ जिले के कुख्यात सांसी गिरोह ने दिया था वारदात को अंजाम

Sat Nov 15 , 2025
सीहोर। चार महीने पहले गांव मुस्करा में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है. पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपए का चोरी का माल और चोरी में उपयोग की गई बाइक सहित अन्य सामान जब्त कर लिया […]

You May Like