चांदामेटा पंकज स्टेडियम में होंगे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के विवाह

परासिया। जनपद पंचायत परासिया के सभाकक्ष में गुरुवार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले विवाह समारोह की रूपरेखा तय करने बैठक आयोजित की गई। एस डी एम शुभम् कुमार यादव के निर्देशन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता विधायक सोहन बाल्मिक ने की।

सामूहिक विवाह समारोह चांदामेटा स्थित पंकज स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष विवाह की संख्या सीमित रखते हुए लगभग 100 जोड़ों के विवाह कराए जाने की तैयारी की जा रही है।

विवाह हेतु आवेदन जमा करने के लिए एसडीएम कार्यालय में एक विशेष काउंटर स्थापित किया जाएगा। विवाह पंजीयन की अंतिम तिथि एक मई होंगी। तथा बधु पक्ष के लिए बी पी एल का बंधन रखा गया है।समारोह के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वर और वधु पक्ष से 20-20 लोगों को भोजन कूपन दिए जाएंगे।

बैठक में टेंट व्यवस्था, बारात आयोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तृत योजना बनाई गई। एसडीएम शुभम यादव ने सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए बेहतर आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा आम्रवंशी, उपाध्यक्ष जमील खान, सीईओ वर्षा झारिया, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय, चांदामेटा अध्यक्ष गोविंद बजोलिया, न्यूटन अध्यक्ष अनुपमा राय, बड़कुही नगर परिषद अध्यक्ष भरत डेहरिया, उपाध्यक्ष महेश सोमकुंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

00000000

पुर्व की गड़बड़ी दोहराई ना जाए

जनपद सभा कक्ष में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायक सोहन बाल्मिक ने गत वर्ष मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हुई गड़बड़ी को ना दोहराए जाने की बात करते हुए अधिकारियों से जांच को पूरी करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष कन्यादान योजना में आर्थिक आनियमितताओं के चलते आयोजन कर्ताओं को बदनामी झेलनी पड़ी थी।

Next Post

धमाके के साथ आग का शोला बना ट्रांसफॉर्मर

Thu Apr 16 , 2026
सीधी। जिले के सेमरिया पंचायत भवन के पास लगे ट्रांसफॉर्मर में तेज धमाके के साथ अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया । शाम करीब 4:30 बजे तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते ट्रांसफॉर्मर आग की लपटों में […]

You May Like