तिलवाराघाट से निरंदपुर तक निकली 35 किलोमीटर कांवड़ यात्रा

जबलपुर। पवित्र सावन माह के चौथे सोमवार को निरंदपुर ग्राम के युवा और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में तिलवारा घाट पहुंचकर सुबह मां नर्मदा का पूजन अर्चन करने के उपरांत सुबह 7 बजे कांवड़ में जल भरकर सभी लोग निरंदपुर ग्राम की 35 किलोमीटर यात्रा पर पैदल रवाना हुए। सभी रास्तेभर हाथों में ध्वज लेकर बम भोलेनाथ, शिव शंकर के जयकारे लगाते चल रहे थे। श्री मां मन्नत देवी मंदिर समिति निरंदपुर के तत्वाधान आयोजित कांवड़ यात्रा तिलवारा घाट से अंधमूक, पाटन व कटंगी बाईपास, सूरतलाई, बेलखाडू, बघोंडा,से मोहनिया, पटेरा, रत्ना होकर निरंदपुर पहुंची। जगह जगह स्वागत के बाद निरन्दपुर में गांव वालों ने भव्य स्वागत किया।

Next Post

पलासी आश्रम में नियम विरुद्ध कार्य कर रही हॉस्टल अधीक्षीका फिर आ गई चर्चा में 

Mon Aug 24 , 2026
बागली। ट्राइबल विभाग से जुड़े जिले में 9 आश्रमों में से चार आश्रम बागली डिवीजन में संचालित हो रहे हैं। इनमें से तीन कन्याश्रम है ।एवं एक बालक आश्रम संचालित हो रहा है नियम अनुसार इन आश्रमों में हॉस्टल अधीक्षक या अधीक्षीका वर्ग 2 के शिक्षक शिक्षिकाएं होना अनिवार्य है। […]

You May Like