सीहोर। शहर में नपा द्वारा कायाकल्प योजना के तहत सड़कों के डामरीकरण का काम किया जा रहा है, जिसमें सड़कों की मरम्मत का निर्माण शामिल है. इसके लिए सरकार ने करोड़ों रुपए स्वीकृत किए हैं.
शाम को शहर के कई स्थानों पर किए जा रहे डामरीकरण का निरीक्षण नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य पार्षदों ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोतवाली चौराहे से तहसील चौराहे पर सड़क डामरीकरण किया जा रहा है. इस मार्ग से रोज गुजरने वाले हजारों राहगीरों को राहत मिलेगी. इसके अलावा शहर के चरखा लाइन और खजांची लाइन आदि में भी कार्य किया जा रहा है.नपाध्यक्ष राठौर ने कहा कि
शहर में महानगर की तर्ज पर विकास कार्य किए जा रहे हंै. वार्डों में जारी सड़कों निर्माण के साथ नालियों का निर्माण भी किया जा रहा है. इसके अलावा कायाकल्प योजना के अंतर्गत करीब 1 करोड़ 50 लाख की लागत से अनेक सड़कों का डामरीकरण आदि कार्य शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा.
