अजीब संयोग: जिस पेड़ पर 4 साल पहले भाई ने दी थी जान, उसी पर फंदे से लटका मिला भाभी का हत्यारा देवर

रायसेन:रायसेन जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर अपनी भाभी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं।गैरतगंज थाना प्रभारी डीपी लोहिया ने बताया कि मुन्नू अहिरवार अपनी भाभी सुनीता अहिरवार को मोटरसाइकिल से खेत पर लेकर गया था। रात में लौटते समय उसने रास्ते में मोटरसाइकिल रोककर कथित रूप से सुनीता के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

देर रात तक दोनों के घर नहीं लौटने और मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं होने पर परिजन उनकी तलाश में निकले। खेत के समीप सड़क किनारे सुनीता का शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, तभी आज शुक्रवार सुबह मृतका के पिता काशीराम ने खेत के पास एक पेड़ पर मुन्नू का शव फंदे से लटका देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए गैरतगंज अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार हत्या और आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि जिस पेड़ पर मुन्नू का शव फंदे से लटका मिला, उसी पेड़ पर लगभग चार वर्ष पहले उसके छोटे भाई ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस इस तथ्य को भी जांच में शामिल कर रही है

Next Post

कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत

Fri Jul 10 , 2026
बालाघाट: किरनापुर थाना क्षेत्र के पिपरटोला गांव में कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार रात को हुई। एसडीईआरएफ की टीम ने लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला।एसडीईआरएफ के जवान करणसिंह […]

You May Like