क्षमता से कम का लगा है ट्रांसफार्मर
शहडोल: सोहागपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पिपरिया के सरपंच, उपसरपंच सहित अन्य लोगों ने कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि उनके ग्राम पंचायत पिपरिया के वार्ड क्रमांक 12,13, 14, एवं 15 में लगभग 100 से अधिक घर की बस्ती है। जिसमें बिजली सप्लाई हेतु केवल एक ट्रान्सफर्मर लगा हुआ है एवं सभी घरों में बिजली का कनेक्शन एक ही ट्रांसफर्मर से दिया गया।
उन्होनें बताया कि एक ट्रांसफार्मर से उनकी बस्ती के सभी घरों के लिए पर्याप्त मात्रा में बिजली की सप्लाई नहीं कर पा रहा हैं जिस कारण से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। उनका कहना था कि उनकी बस्ती में एक और ट्रांसफार्मर लगा दिया जाए। जिस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
