राह चलते लोगों के मोबाइल झपटने वाले 3 बदमाश पकड़ाए

इंदौर: राह चलते लोगों के हाथ से मोबाइल झपटकर भागने वाले तीन आरोपियों को कनाड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 10 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल पल्सर एन-250 बाइक जब्त की गई है. जब्त माल की कीमत करीब पांच लाख रुपए है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोबाइल स्नेचिंग की वारदातें कर रहे थे.
7 अक्टूबर को लवकुश राठौर अपनी बिल्डिंग के पास टहलते हुए मोबाइल पर रील देख रहे थे. तभी बिना नम्बर की काली पल्सर पर आए दो बदमाश उनके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकले. शिकायत पर कनाड़िया पुलिस ने केस दर्ज कर घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रौनक राणा (19) और मंजेश चौहान (18) को पकड़ो.

पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर विकाश पंवार (23) को भी गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने रौनक के पास से दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल पल्सर, मंजेश के पास से दो मोबाइल तथा विकाश के पास से छह मोबाइल जब्त किए. इस तरह कुल 10 मोबाइल बरामद हुए. पुलिस के अनुसार, रौनक के खिलाफ भंवरकुआं थाने में चोरी और लूट से संबंधित प्रकरण दर्ज है, जबकि मंजेश के खिलाफ खुड़ैल और आजाद नगर थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं. विकाश के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्रेस नोट में नहीं दी गई है.

अन्य वारदातों के संबंध में की जा रही पूछताछ
डीसीपी अमन सिंह राठौर ने इस संबंध में बताया कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया है. इनके पास से 10 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त की गई है. शहर में मोबाइल स्नेचिंग की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जांच की जा रही है

Next Post

शहर में अलग-अलग 4 लोगों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat Oct 10 , 2026
इंदौर: शहर के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक पेंटर सहित तीन लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इनमें दो बच्चों की मां भी शामिल है. तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार, लसूड़िया के बापू गांधी नगर में रहने वाले […]

You May Like