एमके-दो(ए) के भूमि संस्करण का फील्ड प्रदर्शन

नयी दिल्ली 13 अप्रैल ( वार्ता) चेस डीआरडीओ ने रविवार को कुरनूल में वाहन पर लगे लेजर निर्देशित हथियार (डीईडब्ल्यू) एमके-दो(ए) के भूमि संस्करण का सफल फील्ड प्रदर्शन किया।

इसके साथ ही भारत इस तरह की उन्नत प्रतिरक्षा प्रौद्योगिकी रखने वाले चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है।

डीआरडीओ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “इस लेजर निर्देशित हथियार प्रणाली ने एक फिक्स्ड विंग यूएवी (मानव रहित वायुयान) और स्वार्म ड्रोन (झुंड में शामिल ड्रोन) को सफलतापूर्वक विफल किया। इस प्रणाली ने इसके साथ ही लक्ष्यों को संरचनात्मक क्षति पहुंचाई तथा निगरानी सेंसर को निष्क्रिय कर दिया।”

डीआरडीओ ने कहा है कि इस सफल परीक्षण के साथ ही देश वैश्विक शक्तियों के अनन्य क्लब में शामिल हो गया है, जिनके पास उच्च शक्ति वाली लेजर डीईडब्ल्यू प्रणाली है।

Next Post

सचदेवा ने किया डॉ. अंबेडर की प्रतिमा का अनावरण

Sun Apr 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के जयंति से एक दिन पूर्व रविवार को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने अपनी जन्मस्थली क्षेत्र काली मस्जिद डीडीए फ्लैट्स (सीताराम बाजार वार्ड) में ‘रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से स्थापित डॉ. […]

You May Like