
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रण लिया है कि वह अगले एक साल तक बिना प्रेस किए हुए कपड़े पहनेंगे, जिससे रोज आधा यूनिट बिजली बचेगी। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी के दिन ही प्रेस किये कपड़े पहनूंगा। मंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को पीठ पर सिलेंडर न लादने पड़ जाए, इसलिए यह निर्णय लेना पड़ा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह के इस संकल्प से प्रदेश में कितनी बिजली बचेगी, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।
