सिंगरौली। वैढ़न–विन्ध्यनगर मुख्य मार्ग पर बुधवार की बारिश के बाद एक बार फिर बदहाल सड़क व्यवस्था की तस्वीर सामने आई। सड़क पर जगह-जगह जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्ग पर भरे पानी के कारण यातायात प्रभावित रहा और दुर्घटना का खतरा भी बना रहा।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाते। नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने, मौके पर निरीक्षण करने और भविष्य में इस समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
