स्कूल संचालक सुबोध अरोरा के घर हुई डकैती का पर्दाफाश, 5 आरोपी पकड़े, 6 अभी भी फरार

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के फिजीकल थाना क्षेत्र में चोरी की योजना मे शामिल 05 लोगों को गिरफ्तार कर उनके हिस्से में मिला माल जप्त किया गया है। चोरी करने से पूर्व आरोपियों द्वारा रैकी करने मे उपयोग की गई एक एक्टिवा स्कूटी कीमती 50000 रूपये सहित दो मोटर सायकल कीमत 100000 रूपये व चोरी करने में उपयोग की गई एक ईको मारुति एम्बुलेंस कीमत 500000 रूपये को जप्त किया है। प्रकरण में अन्य 6 आरोपी गुना के पारधी हैं जिनमे से तीन के नाम का खुलाशा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन में तथा सीएसपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में फिजीकल क्षेत्र में हुसैन टेकरी के सामने रहने वाले ईस्टर्न पब्लिक स्कूल के सचालकं सुबोध अरोरा के घर हुई चोरी के खुलाशा हेतु गठित टीम को सफलता मिली है। टीम मे थाना प्रभारी फिजीकल नवीन यादव, थाना प्रभारी कोतवाली कृपालसिहं व थाना प्रभारी देहात रत्नेश सिहं व सायबर प्रभारी उनि धर्मेन्द्र जाट थे। विवेचना मे मुखविर से फरियादी सुबोध अरोरा के स्कूल मे ड्राइवरी का काम करने वाले जुझार सिहं पिता गुरमेज सिहं निवासी प्रियदर्शनी कालोनी के बारे मे जानकारी मिली कि घटना के एक दिन बाद से जुझारसिहं बिना कुछ बताये काम पर नही आ रहा है। इसका सुबोध अरोरा के घर आना जाना था जिस पर टीम जुझार सिहं की तलाश मे लग गई तथा मुखविरों को भी लगाया गया। मुखविर की सूचना पर ड्राइवर जुझार सिहं को पकडा गया। उससे पूछताछ की गई। उसके द्वारा अपने अन्य साथी पवन चौहान ( मोंगिया) पिता मिंजलाल मोंगिया उम्र 32 साल निवासी चिटौरा थाना सतनवाडा के साथ मिलकर सुवोध अरोरा के घर चोरी की योजना बनाई। पवन ने अपने अन्य शिवपुरी के साथियों जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता चुन्नीलाल आदिवासी उम्र 20 साल निवासी शिकारीपुरा गोपालपुर तथा विनोद गुर्जर पिता औतार सिहं गुर्जर उम्र 28 साल निवासी अमरखौआ थाना सिरसौद को साथ मे लिया तथा गुना के पारधियों को चोरी के लिये बुलाया। कुल छह पारधी गुना से आये थे जिनमे से तीन के नाम पता चले है। एक संतोष पारधी, लखन पारधी तथा सुरजन पारधी तथा तीन अन्य शामिल हैं।

Next Post

शिवपुरी की खदानों में अवैध उत्खनन के विरुद्ध प्रशासन ने की कार्यवाही

Sat Feb 15 , 2025
शिवपुरी। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। संयुक्त कलेक्टर जे.पी.गुप्ता ने एसडीओपी करेरा और नायब तहसीलदार करेरा के साथ पहुंचकर अवैध उत्खनन के विरुद्ध कार्यवाही की है। संयुक्त कलेक्टर गुप्ता ने बताया कि रेत, बजरी का अवैध […]

You May Like