विद्युत करंट की चपेट में आने से खेतिहर श्रमिक की मौत

पांढुरना:जंगली पशुओं से खेतों में अंकुरित फसलों की सुरक्षा के लिए ग्राम नांदनवाडी के किसान द्वारा बिछाए गए विद्युत करंट की चपेट में आने से श्रमिक की खेत में ही दर्दनाक मौत हो गई,सूचना पर घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा पंचनामा कार्यवाही बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पांढुरना नगर जिला मुख्यालय पहुंचाकर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रहीं है,वहीं घटना को लेकर ग्राम में अनेकों प्रकार की जन चर्चा व्याप्त है।

नगरीय सीमा से लगे ग्राम नांदनवाडी के किसान विश्वेश्वर मोटघरे ने अपने खेत में अंकुरित मक्के की फसल को जंगली पशुओं से सुरक्षित रखने हेतू पूरे खेत में विद्युत करंट के तार बिछाए थे,आज सुबह जब इस खेत में काम करने गए ग्राम का खेतिहर श्रमिक इस विद्युत तार की चपेट में आने से इसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,सूचना पर घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा पंचनामा कार्यवाही बाद मृतक श्रमिक के शव को पांढुरना नगर जिला मुख्यालय पहुंचाते हुए मर्ग कायम कर जांच की जा रहीं है,वहीं घटना को लेकर ग्राम में अनेकों प्रकार की जन चर्चा व्याप्त है।

Next Post

टेम्पसेन्स इंस्ट्रूमेंट्स का स्टॉक 111% के बंपर प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ, लेकिन ऊंचे वैक्यूएशन के कारण आगे की राह चुनौतीपूर्ण दिख रही है

Sat Aug 29 , 2026
नई दिल्ली, थर्मल इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरर टेम्पसेन्स इंस्ट्रूमेंट्स का शेयर 300 रुपये के आईपीओ प्राइस से 111.33 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 634 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुआ। इस धमाकेदार शुरुआत से कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 5,315 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो निवेशकों की मजबूत मांग को दर्शाता है। […]

You May Like