जबलपुर: लार्डगंज थाना क्षेत्र में रूपयों के लेन देन के विवाद पर मारपीट करने पर अपमानित होने से व्यथित होकर युवक ने जहरीला इंजेक्शन का सेवन कर लिया था। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई पुलिस ने जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि इंद्र कुमार अहिरवार पिता डालचंद अहिरवार 35 वर्ष निवासी रविनगर गढा फाटक बाल भवन के पीछे थाना लार्डगज को मेडिकल कॉलेज मेंजहरीली वस्तु का सेवन करने पर भाई उमाशंकर अहिरवार द्वारा भर्ती कराया गया था। डाक्टर ने चैक कर इंद्रकुमार अहिरवार को मृत घोषित कर दिया है सूचना पर मर्ग कायम कर जाँच में लिया गया।
मर्ग जांच में यह बात सामने आई कि हर्ष चौधरी निवासी रविनगर गढ़ा फाटक लार्डगंज एवं गगन सोनकर निवासी रानीताल लार्डगंज के द्वारा मृतक इंद्रकुमार अहिरवार से पैसों के लेन देन पर इंद्रकुमार के साथ मारपीट कर इंद्रकुमार की बेइज्जती की थी इंद्रकुमार ने दुखी होकर अपमानित होने के कारण जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। आरोपी हर्ष चौधरी निवासी रविनगर गढ़ा फाटक लार्डगंज को अभिरक्षा में लेते हुये फरार गगन सोनकर की तलाश जारी है।
