
बाग, रोड़ कम्पनी या विभाग के आला अफसरों का ध्यान इस ओर क्यों नहीं जा रहा जहां जान लेवा गड्डे आम राहगीरों के लिए परेशानी बने हुए हैं । बाग बायपास टांडा रोड़ स्थित तहसील कार्यालय के सामने सड़क के बड़े बड़े गड्ढे खतरों है कम नहीं है । यहां से वाहनों का निकलना दूभर हो रहा हे । स्थानीय निवासियों सहित आम नागरिक के लिए यह गड्डे दुर्घटना स्थान बन रहे हैं इस रोड़ से दिन ओर रात में सैकड़ो छोटे बड़े वाहन गुजरते हैं टांडा बायपास जोबट कुक्षी ओर यह गुजरात तक की सड़क से जुड़ा हुआ है इधर इन्दौर के वाहन भी इसी रोड से गुजरते हैं उसके बावजूद सड़क की बदहाल व्यवस्था सिस्टम और उनके रहनुमाइयों पर सवाल खड़े करते हैं । आसपास सड़क रिपेयरिंग के कार्य रोड़ कम्पनी द्वारा जरुर किए जा रहे हैं किंतु इस सड़क की हालत नहीं सुधरी पा रही है स्थानीय लोगों ने शिकायतें भी कि मगर अपनी बेसूधता के कारण इस ओर देखा ही नहीं जा रहा है । अखबारों में भी खबरें प्रकाशित कर जिम्मेदारों को आगाह किया गया परंतु काम अबतक नहीं हुआ तो आखिर इसका जिम्मेदार कोन है और कृपया परेशानी आ रही है समझ से परे है ।
क्या बोले स्थानीय किसी दिन होगा बड़ा हादसा तब जागेंगे जिम्मेदार
सड़क की इस हालत को देखते हुए स्थानीय बोले की यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारो के पास कोई जवाबदेही नहीं है । सड़क के बीच में बड़े बड़े गड्ढे जो बारिश के चलते तालाब जेसे भरा जाते हैं और गड्ढों का अंदाजा नही लग पाता है । कहीं बाईक सवार यहां गिरेते हुए हमने देखे हैं वह तो गनिमत रहा की अभी तक कोई बड़ी घटना नहीं घटी मगर यह भी कह सकते हैं कि इस स्थिती के चलते किसी रोज़ यहां पर बड़ा हादसा होगा तब बड़े सक्रियता से जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्य करेगी और अपने आप में फक्र महसुस करेगी, जबतक शायद बहुत देर हो चूकी होगी
