इंदौर में बनेगा आइकॉनिक व्यावसायिक टॉवरः विजयवर्गीय

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने बैठक में की समीक्षा
बोले-समयबद्ध निर्माण से बोर्ड मजबूत करे अपनी साख

इंदौर: मध्यप्रदेश हाऊसिंग बोर्ड समाज के मध्यम और कमजोर वर्ग के आवासों की आवश्यकता को पूरा करने को प्राथमिकता दें. बोर्ड अपने कामों की गुणवत्ता से आम जनता के बीच में अपनी साख को और मजबूत करें. बोर्ड अपने प्रत्येक प्रोजेक्ट की गहन समीक्षा करे और इसे नियत टाइम फ्रेम में पूरा किया जाये.उक्त निर्देश नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश हाऊसिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये. मंत्री विजयवर्गीय आज भोपाल में मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के निर्माण कार्यों की बैठक में समीक्षा कर रहे थे.

बैठक में अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास संजय शुक्ला भी मौजूद थे. मंत्री द्वारा अगले 2 माह में बोर्ड की पुनः समीक्षा की जायेगी. मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर के हुकुमचंद मिल परिसर में बनने वाला व्यावसायिक टॉवर आइकॉनिक हो, इसका ध्यान रखा जाये. बैठक में बताया गया कि हाऊसिंग बोर्ड द्वारा पिछले 5 वर्षों में 815 करोड़ रूपये की संपत्तियों का विक्रय गया है। हाऊसिंग बोर्ड द्वारा अब तक प्रदेश में 3 लाख 50 हजार से अधिक आवास इकाइयां विकसित की जा चुकी हैं.

आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी
मंत्री ने कहा कि बोर्ड के कॉमर्शियल परिसर के समय पर पूरा होने पर क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा. बोर्ड जिन आवासीय और व्यावसायिक परिसरों का विकास करता है, भविष्य में वे अच्छी तरह मेंटेन रहें, इसके लिये मेकेनिज्म तैयार किया जाये। उन्होंने कहा कि जिन परिसरों का विकास बोर्ड द्वारा किया जाये, उनका नामकरण महान हस्तियों के नाम पर किया जाये.

रिक्त पदों पर भर्ती के प्रयास
अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि हाऊसिंग बोर्ड की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिये रिक्त पदों पर विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से भर्ती किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं. बोर्ड के परिसर को हरा-भरा रखने के लिये पौध-रोपण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है

Next Post

लेबनान में इजरायली ड्रोन हमले में हिजबुल्ला के वरिष्ठ कमांडर की मौत

Wed Mar 26 , 2025
बेरूत/यरूशलेम, 26 मार्च (वार्ता) दक्षिणी लेबनान के नबातिह में मंगलवार को इजरायली ड्रोन हमले में लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर की मौत हो गई। लेबनान के सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र ने बताया कि “एक इजरायली ड्रोन ने ककाइयात अल-जिसर (गांव) में एक नागरिक […]

You May Like