शिवपुरी में भीम आर्मी का चक्का जाम, 20 के खिलाफ प्रकरण दर्ज, दो घंटे फंसी एंबुलेंस

शिवपुरी: जिले के कॉलेज चौराहा पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा चक्का जाम किया गया। इस दौरान प्रशासन से ज्ञापन न लेने की शिकायत को लेकर प्रदर्शन हुआ। जाम करीब दो घंटे तक चला, जिसमें एंबुलेंस और डायल-112 के वाहन फंस गए और मरीज की जान पर खतरा मंडराया। साथ ही बस और अन्य वाहनों में सवार यात्रियों को भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा।

भीम आर्मी का कहना था कि वे नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त अभियान के तहत ज्ञापन देने पहुंचे थे लेकिन एसडीएम ममता शाक्य मौके पर नहीं थीं, जिससे कार्यकर्ता नाराज हो गए और उन्होंने कॉलेज चौराहे पर जाम लगा दिया। शिवपुरी और चंदेरी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।पुलिस और प्रशासन ने जाम हटाने की अपील की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने।

रात करीब 8 बजे एसडीएम ममता शाक्य और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ज्ञापन प्राप्त किया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।घटना के बाद पुलिस ने भीम आर्मी के जसरथ बौद्ध, करन सिंह, नीरज वंशकार, आलोक बौद्ध और बृजलाल जाटव सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 132 और 190 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Next Post

सांसद भारत सिंह ने कन्वेंशन सेंटर का जायज़ा लिया

Sat Sep 13 , 2025
ग्वालियर: सांसद भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर के भिंड रोड में बनने वाले कन्वेंशन सेंटर का संबंधित अधिकारियों के साथ जायज़ा लिया और तय समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडिशनल कमिश्नर विजय राज, नोडल अधिकारी शालिनी सिंह, सहायक यंत्री अमित गुप्ता, कांट्रेक्टर मैसर्स […]

You May Like

Play sound