बेगमगंज: वन विभाग के रेंजर अरविंद अहिरवार को कथित रिश्वत प्रकरण में फंसाए जाने के आरोप को लेकर विभिन्न हिंदूवादी संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं ने मोर्चा खोल दिया। हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई।
ज्ञापन में दावा किया गया कि रेंजर अहिरवार ने क्षेत्र में वन माफियाओं और अवैध लकड़ी तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की थी, जिससे प्रभावित लोगों द्वारा उन पर दबाव बनाया जा रहा था। संगठनों ने आरोप लगाया कि ईओडब्ल्यू की कार्रवाई संदिग्ध प्रतीत होती है और इसकी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए।
संगठनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और ईमानदार अधिकारियों को संरक्षण देने की मांग भी की है।
Next Post
बाजार में सन्नाटा, धंधा 40% मंदा: प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के खिलाफ सड़क पर उतरे हरदा के व्यापारी
Sat May 23 , 2026
हरदा: कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलेक्टर सिद्धार्थ जैन और एसपी शशांक को ज्ञापन सौंपकर शहर की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने अनावश्यक पुलिस नाकेबंदी, अघोषित बिजली कटौती और बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांग की। जिलाध्यक्ष सरगम जैन ने कहा कि […]
