कर्रापुर में कांग्रेस का संविधान बचाओ कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

सागर। जिला सागर की नगर परिषद कर्रापुर में शुक्रवार को कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में ‘संविधान बचाओ’ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित करना तथा संविधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हेमंत लारिया ने किया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव एडवोकेट रीतेश रोहित, प्रदेश महासचिव देवदीन अहिरवार एवं राजाराम अहिरवार, ब्लॉक अध्यक्ष (सागर ग्रामीण) पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष (मकरोनिया) देवेंद्र कुर्मी तथा पूर्व सरपंच अवधेश सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

इसके अलावा वरिष्ठ नेता हीरालाल चौधरी, पार्षद सीमा चौधरी एवं मोहन अहिरवार, यंग ब्रिगेड अध्यक्ष संजय रोहिदास, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। सम्मेलन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजकों ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Next Post

मप्र सरकार व्यापार व्यवसाय के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध : सीएम डॉ.यादव

Fri Dec 26 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा दिया है। मध्यप्रदेश सरकार भी भोजपाल मेले जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है। व्यापार और वाणिज्य क्षेत्र के उन्नयन के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को […]

You May Like