देवर ने किया ब्लेड से हमला

जबलपुर। मंगलवार की रात मामूली बात पर देवर ने अपनी भाभी के गले पर ब्लेड से हमला किया, वो तो अच्छा रहा कि उसी समय देवरानी ने अपने पति को धक्का दे दिया। ब्लेड गले को छूते हुए निकल गया। आरोपी देवर ने भाभी के शरीर के अन्य जगहों पर ब्लेड से हमला किया और भाग गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।

अधारताल पुलिस ने बताया कि विक्टोरिया अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। अस्पताल में भर्ती शंकरनगर निवासी उर्मिला केवट ने बताया कि उसके घर के बाजू में उसका देवर सुनील एवं देवरानी प्रीति केवट रहते है। मंगलवार को अपने घर पर बाहर बैठी थी। तभी देवर सुनील अपनी पत्नी प्रीति से विवाद कर रहा था। देवरानी प्रीति विवाद और मारपीट से बचने उसके कमरे मे आ गई। मौके पर सुनील भाभी के घर आकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुये बोला कि तुमने मेरी पत्नी को छुपाया है। मैंने उसने गालियां देने से मना किया, तो देवर मेरे घर कमरे केे अंदर आकर देवरानी के साथ मारपीट करने लगा। वह बीच बचाव करने लगी तो ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। देवरानी ने उसे रोकने के लिए धक्का दिया था। देवर ने जान से मारने की नीयत से गले में वायें तरफ, पसली, हाथ, पेट, पीठ में चोट पहुंचा दी।

Next Post

आर्म्स डीलर के घर को जलाने की कोशिश

Wed Aug 27 , 2025
कटनी। शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात नकाबपोश बाइक से आए और आर्म्स डीलर नाज़िम के घर को आग के हवाले करने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि नकाबपोश बदमाश बाइक से […]

You May Like