राहुल गांधी बोले- लोगों से शॉपिंग की अपील की, लेकिन BJP ने दुकानें बंद करवा दीं

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कनॉट प्लेस में दुकानें बंद होने को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रैली में शामिल होने आ रहे लोगों से स्थानीय दुकानों पर खरीदारी करने की अपील की गई थी, ताकि दुकानदारों को भी इसका लाभ मिल सके।

राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा कि कनॉट प्लेस पहुंचने पर उन्हें जानकारी मिली कि बीजेपी ने कथित तौर पर जबरन दुकानें बंद करवा दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे स्थानीय दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी दुकानदारों का नुकसान कर रही है और पूरा देश यह देख रहा है। उनका यह बयान INDIA ब्लॉक की रैली के दौरान सामने आया।

.....

Next Post

डिवाइडर से टकराई स्कूटी, किशोरी की मौत

Sun Nov 1 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत आईटी पार्क रोड पर रविवार सुबह एक अनियंत्रित एक्टिवा डिवाइडर से टकरा गई। इस सड़क हादसे में एक किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।जानकारी के […]

You May Like