डिवाइडर से टकराई स्कूटी, किशोरी की मौत

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत आईटी पार्क रोड पर रविवार सुबह एक अनियंत्रित एक्टिवा डिवाइडर से टकरा गई। इस सड़क हादसे में एक किशोरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, सिंधी कैंप निवासी जानवी साकेत (16) और उसकी छोटी बहन क्रिस्टी साकेत (14) रविवार सुबह स्कूटी पर सवार होकर आईटी पार्क रोड से गुजर रही थीं। जिनकी स्कूटी डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जानवी के सिर पर गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

घटना के तुरंत बाद राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में पड़ी छोटी बहन क्रिस्टी साकेत को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि गाड़ी चलाते समय क्या कोई और वाहन सामने आया था या सिर्फ तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।रविवार सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ हैं।

Next Post

दो बार परीक्षा पास, फिर भी नियुक्ति नहीं! 52 जिलों के अभ्यर्थी भोपाल में जुटे

Sun Nov 1 , 2026
भोपाल में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे दो बार परीक्षा पास कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों की मुख्य मांग भर्ती में पदों की […]

You May Like