भोपाल: जंगल और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए नीलगढ़ के आदिवासी परिवार अपना गांव छोड़कर नए नीलगढ़ में बसने जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन परिवारों के त्याग का सम्मान करते हुए उनके पुनर्वास के लिए दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, विस्थापित होने वाले प्रत्येक परिवार को 15 लाख रुपये की राशि दी जा रही है। इसके अलावा, घर बनाने के लिए 5 लाख रुपये और खेती के लिए पांच एकड़ जमीन देने की व्यवस्था है।
उन्होंने कहा कि वन और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए अपना घर और गांव छोड़ना इन आदिवासी परिवारों का बड़ा त्याग है। उन्होंने बताया कि नीलगढ़ और धनवानी में वर्षों से आयोजित होने वाला कार्यक्रम इस बार आखिरी बार होगा। इसके बाद परिवार नए नीलगढ़ में बस जाएंगे।
