तीन मेडिकल स्टोर पर छापा: दवा बाजार से 50 से ज्यादा सैंपल लिए संदिग्ध दवाओं की जांच शुरू

इंदौर. प्रदेश के सबसे बड़े दवा बाजार इंदौर में मंगलवार को कफ सिरप की गुणवत्ता और अवैध बिक्री को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई. ड्रग इंस्पेक्टर कमल अहिरवार के नेतृत्व में टीम ने दवा बाजार की कई दुकानों पर पहुंचकर सघन जांच की और 50 से अधिक कफ सिरप के सैंपल लिए.

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई केंद्रीय और राज्य औषधि नियंत्रण विभाग के संयुक्त अभियान के तहत की जा रही है. जांच के दायरे में फिलहाल तीन प्रमुख मेडिकल स्टोर आए हैं, जहां से कफ सिरप की संदिग्ध खेप मिलने की आशंका जताई जा रही है. ड्रग इंस्पेक्टर अहिरवार ने बताया कि सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं, और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. फिलहाल दवा बाजार में टीम की कार्रवाई जारी है, जिससे अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मचा हुआ है. अधिकारियों के अनुसार, इस जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर में बिक्री हो रहे कफ सिरप मानक गुणवत्ता के हों और किसी भी तरह से नशे या गलत उपयोग में न लाए जा रहे हों.

Next Post

दवा बाजार में एफडीए का छापा प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें जब्त

Tue Oct 7 , 2025
भोपाल। राजधानी की दवा बाजार में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई. फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें जब्त कीं. जानकारी के अनुसार एफडीए की टीम ने कार्रवाई के दौरान 10 बोतलों के सैंपल लेकर सील किया और 80 बोतलों […]

You May Like