महोई कलां पंचायत में लाखों की लागत से बने चबूतरों में दरारें आईं

चंदला:गौरीहार जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत महोई कलां में लाखों की लागत से बनाए गए तीन सार्वजनिक चबूतरों में कुछ ही दिनों में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिससे यह हालात बने हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत द्वारा बनाए गए चबूतरे आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 के पास स्थित हैं, जहां निर्माण शुरू होने के कुछ समय बाद ही बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई देने लगीं। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया।
गांव के निवासी रामखिलावन पटेल, अखिलेश पटेल, प्रकाश पटेल, जयराम पटेल सहित अन्य ने बताया कि निर्माण में 10.1.8 ग्रेड का मटेरियल डाला गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना जांच और क्यूब टेस्ट के ही भुगतान कर दिया, जिससे घटिया निर्माण को बढ़ावा मिला।जनपद सीईओ दीपा कोटिस्ताने ने मामले में कहा आपके द्वारा जानकारी दी गई है, जांच करवाई जाएगी। मामला अभी संज्ञान में आया है, जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

आधी रात को खुले कार्तिकेय मंदिर के पट, तड़के 4 बजे से भक्तों की कतारें

Wed Nov 5 , 2025
ग्वालियर:शहर में भगवान कार्तिकेय का अनोखा मंदिर है. जिसके साल में एक ही बार 24 घंटे के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन पट खुलते हैं. इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान कार्तिकेय के दर्शन किए. रात 12 बजे मंदिर के पट खोले गए. बुधवार सुबह […]

You May Like