17 को कांग्रेसियों का प्रदेशव्यापी एक दिवसीय उपवास, राहुल गांधी इंदौर में रहेंगे

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने जानकारी दी है कि प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी 17 जनवरी 2026 को इंदौर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे इंदौर के भागीरथपुरा पहुँचकर दूषित पेयजल से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएँ प्रत्यक्ष रूप से सुनेंगे। इसके बाद श्री गांधी इंदौर के कांग्रेस पार्षदों के साथ विस्तृत चर्चा भी करेंगे।

डॉ. कामले ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर 17 जनवरी को मध्य प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह उपवास दूषित पेयजल से हुई मौतों, कथित प्रशासनिक लापरवाही और भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता के विरोध में रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मनरेगा के कानूनी अधिकारों की रक्षा, श्रमिकों को न्याय दिलाना, भागीरथपुरा में हुई मौतों के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग और प्रदेश में गिरती पेयजल गुणवत्ता पर सरकार की जवाबदेही तय करना है। राहुल गांधी के संबोधन का सभी जिला मुख्यालयों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

Next Post

मनासा में जीबीएस की दस्तक से हडक़ंप, प्रशासन अलर्ट, दो मरीजों में पुष्टि, सात बच्चे संदिग्ध

Thu Jan 15 , 2026
नीमच। जिले के मनासा क्षेत्र में गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हलचल मच गई है। अब तक 2 मरीजों में इस बीमारी की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 7 संदिग्ध मरीज जिनमें सभी बच्चे हैं को चिन्हित कर अस्पताल में भर्ती किया […]

You May Like