मिठाई के कारखाने में छापा, फफूंद लगे मिले केक, सीरे में तैरते मिले कीड़े

रीवा।दीपावली के त्यौहार को देखते हुए रीवा और मऊगंज जिले में इस समय मिष्ठान दुकानो और कारखानो में खाद्य सुरक्षा, नापतौल एवं राजस्व विभाग की टीम संयुक्त छापामार कार्यवाही कर रही है.

सोमवार एसडीएम अनुराग तिवारी की मौजूदगी में इलाहाबाद रोड़ स्थित बीकानेर एक्सप्रेस के कारखाने में जांच करने जब टीम पहुंची तो हैरान रह गई. कारखाने में फफूंद लगे केक मिले, इतना ही नही मिठाई में उपयोग होने वाले सीरा में कीड़े तैरते पाए गए जिसे नष्ट कराया गया. इस समय जिले भर में कार्यवाही चल चल रही है, सोमवार को इलाहाबाद रोड स्थित प्रतिष्ठान बीकानेर एक्सप्रेस के कारखाने की जांच की गई. कारखाने की जांच में केक के बेस को अखबारों के ऊपर रखकर बनाया जा रहा था जिससे अखबार की स्याही केक में आ रही थी जो की पूर्णत प्रतिबंधित है. कारखाने की सारे बने हुए केक की बेस को मौके पर ही नष्ट कराया गया है. जांच के दौरान कारखाने में एक्सपायरी डेट के 50-50 किलो की दो बोरे एवं प्रयोग में हो रहे टूटी फूटी के चार पैकेट जप्त कर नष्ट कराए गए. कारखाने की कोल्ड स्टोरेज की जांच के दौरान मिठाई में प्रयुक्त होने वाला सीरा अस्वच्छ परिस्थितियों में रख पाया जिसमें मरे हुए कीड़े तैर रहे थे सीरे को नष्ट कर दिया गया है. कारखाने में तलने में जो तेल इस्तेमाल हो रहा था वह भी काला पड़ चुका था उसको भी मौके पर नष्ट कराया गया है. संचालक के विरुद्ध अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण विक्रय एवं संग्रह करते पाए जाने से खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध करने की कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई के दौरान एसडीएम अनुराग तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे, साबिर अली नापतोल नियंत्रक मौजूद रहे.

मऊगंज जिले में खाद्य सामग्री के लिये गये नमूने

मऊगंज में भी जांच अभियान चल रहा है, अभियान अंतर्गत शिव भोले समोसा एवं मिष्ठान भंडार देवतालाब से गुणवत्ता की जांच हेतु लड्डू, बर्फी एवं खोवा के नमूने लिए गए. विक्रेता को खाद्य पदार्थ ढक कर रखने की समझाइए दी गई. श्री राम गोपाल मिष्ठान भंडार से खोवा बर्फी, छैना रसगुल्ला एवं जलेबी का नमूना मिलावट के शंका के आधार पर लिया गया साथ ही विक्रेता को प्रतिष्ठान में साफ सफाई न होने के कारण परिसर को साफ रखने की सख्त हिदायत दी गई. इसी क्रम में रतनगंवा स्थित प्रमोद मिष्ठान भंडार के निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान स्वच्छ नहीं पाया गया. विक्रेता को परिसर साफ रखने की सख्त हिदायत दी गई गुणवत्ता में शंका के आधार पर मगज के लड्डू एवं बर्फी का नमूना जांच के लिये लिया गया.

Next Post

गोरियरा बांध में डूबा छात्र, एसडीआरएफ टीम की सर्चिंग में मिला शव

Mon Oct 13 , 2025
सीधी। जिला मुख्यालय के समीपी गोरियरा बांध में आज दोपहर एक छात्र के डूबने की खबर के बाद से पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम सर्चिंग में पूरी मुस्तैदी के साथ जुट गई। बांध में ज्यादा पानी होने के कारण डूबे छात्र की सर्चिंग करने में एसडीआरएफ टीम को काफी मशक्कत करनी […]

You May Like