जहरीली दवा, दूषित पानी और अस्पतालों में चूहे, मप्र में प्रशासनिक विफलता: पटवारी

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य में हाल की घटनाओं को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए “लापरवाही का खतरनाक सिलसिला” करार दिया है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की कीमत आम नागरिक अपनी जान देकर चुका रहे हैं।

पटवारी ने कथित रूप से जहरीले कफ सिरप के सेवन से करीब 25 लोगों की मौत का उल्लेख करते हुए इसे दवा नियंत्रण व्यवस्था की बड़ी विफलता बताया। वहीं इंदौर में दूषित पेयजल से 35 से अधिक लोगों की मौत को उन्होंने नगर प्रशासन की गंभीर लापरवाही करार दिया और आरोप लगाया कि जिम्मेदार लोग जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने एम्स भोपाल के नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में चूहों की मौजूदगी की खबर पर भी गहरी चिंता जताई, इसे शिशु सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा और स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन बताया। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले वर्ष इंदौर के एमवाय अस्पताल में भी चूहों के काटने से नवजातों की मौत का मामला सामने आया था।

विशेषज्ञों का हवाला देते हुए पटवारी ने कहा कि एनआईसीयू जैसे संवेदनशील वार्ड में संक्रमण-मुक्त वातावरण आवश्यक होता है, क्योंकि नवजातों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद कमजोर होती है।

उन्होंने कहा कि ये घटनाएं दवा नियंत्रण, पेयजल व्यवस्था, अस्पतालों की स्वच्छता और जवाबदेही की कमी जैसी व्यापक प्रशासनिक विफलताओं को उजागर करती हैं। पटवारी ने सरकार से त्वरित और ठोस कार्रवाई की मांग की।

Next Post

ओडिशा से आई गांजे की खेप पकड़ाई, 3 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Sat Apr 11 , 2026
जबलपुर। तिलवारा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर ओडिशा के एक बड़े गिरोह को दबोचा है, जो भारी मात्रा में गांजा लेकर शहर में सप्लाई करने पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपियों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। जिनके कब्जे से […]

You May Like