पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में आग लगने से पांच लोगों की मौत, 31 घायल

इस्लामाबाद, 27 जनवरी (वार्ता) पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में सोमवार तड़के एक आवासीय कॉलोनी में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गयी और 31 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस के सूत्रों ने शिन्हुआ को बताया कि यह घटना मुल्तान जिले में स्थानीय समयानुसार अपराह्न लगभग 12:25 बजे हुई, जहां तरलीकृत पेट्रोलियम गैस कंटेनर के रिसाव के कारण कॉलोनी में जोरदार विस्फोट हुआ।

गैस रिसाव के कारण आग लग गई और भीषण विस्फोट हुआ, जिसकी तीव्रता से मलबा घनी आबादी वाली कॉलोनी एक विस्तृत क्षेत्र में बिखर गया।

पुलिस ने पुष्टि की कि व्यापक अग्निशमन प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है और उनमें से कई की हालत गंभीर है।

अधिकारी विस्फोट से हुए कुल नुकसान का आकलन कर रहे हैं। विस्फोट से आसपास का दैनिक जीवन भी बाधित हो गया है।

गौरतलब है कि अपर्याप्त सुरक्षा उपायों और खराब बुनियादी ढांचे के कारण पाकिस्तान में गैस विस्फोटों से जुड़ी घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं, जिसके अक्सर दुखद परिणाम होते हैं।

Next Post

न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में

Mon Jan 27 , 2025
कुचिंग, 27 जनवरी (वार्ता) टिली कॉर्टीन-कोलमैन (चार विकेट), प्रिशा थानावाला (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद जेमिमा स्पेंस (29) और डेविना पेरिन (21) रनों की पारियों के दम पर इंग्लैंड की महिला टीम ने सोमवार को अंडर-19 टी-20 विश्वकप में ग्रुप दो के सुपर सिक्स मुकाबले में न्यूजीलैंड को […]

You May Like