आरोपी ने नाबलिग के साथ छेड़खानी कर की मारपीट

भोपाल:बजरिया थाना पुलिस ने एक नाबलिग के साथ हुई छेड़खानी और मारपीट के मामले में प्रकरण दर्ज किया है. क्षेत्र के द्वारिका नगर में नाबालिग के साथ आरोपी गजेन्द्र चौहान ने शनिवार देर शाम को छेडखानी करते हुए मारपीट की. नाबलिग ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया.

पुलिस जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी गजेन्द्र ने उसके साथ रास्ते में छेड़खानी की. नाबालिग ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई कर दी. नाबिलग ने इसके बाद अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. आरोपी गजेन्द्र के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 3 के छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Sun Sep 14 , 2025
मुंगावली: शहर के अशासकीय (प्राइवेट) स्कूलों से लगातार गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। अनुशासन के नाम पर बच्चों पर दबाव, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की घटनाएं आए दिन चर्चा में रहती हैं। इसी कड़ी में स्वामी विवेकानंद स्कूल, मुंगावली के कक्षा 3 के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत […]

You May Like