दिनभर चला बारिश का दौर, बढ़ा चीलर बांध का जलस्तर

शाजापुर, शुक्रवार के बाद शनिवार को भी नगर में दिनभर रूक रूककर बारिश होती रही. लगातार हो रही बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई. वहीं नगर के एकमात्र चीलर बांध के जलस्त्रोत में भी जलभराव हुआ. मौसम विभाग की माने तो रविवार को भी बारिश की संभावना है. शनिवार सुबह से ही आसमान पर छाए काले बादल बरसना शुरू हो गए थे. इस दिन कभी तेज तो कभी रिमझिम वर्षा जारी रही. जिससे मौसम में ठंडक घुल गई तो दोपहर में भी बारिश का दौर जारी रहा. जिससे नगर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी बनी. मौसम विभाग के मुताबिक 6 सितंबर तक जिले में रुक रुककर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रह सकता है. इस मानसून सीजन में अब तक कुल 28.58 इंच याने 726 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है.

ठंडी हवा से मौसम में नमी बनी हुई है. शनिवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पश्चिमी दिशा से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलीं और हवा में नमी 94 प्रतिशत रही. वहीं लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के नदी नालों और जलस्रोतों में पानी की आवक बनी हुई है. क्षेत्र के मुख्य चील्लर डैम का जलस्तर 10 फीट से ऊपर पहुंच गया है. इस बारिश से किसानों को खरीफ की फसलों के लिए बड़ी राहत मिली हैए हालांकि कुछ जगह खेतों में पानी भरने की नौबत भी आने लगी है. मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. प्रशासन ने लोगों को बारिश और जलभराव के दौरान जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Next Post

राहुल की जातिगत जनगणना की मांग के समर्थन में कांग्रेस की देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Sat Sep 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जातिगत जनगणना की मांग को समर्थन देने के लिए कांग्रेस ने शनिवार को देश के विभिन्न शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मोदी सरकार पर जातिगत जनगणना को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं […]

You May Like