पुलिस ने पकड़ी 72 लीटर अवैध शराब

सतना: बिना नंबर की बाइक पर अवैध शराब की खेप लेकर जा रहे दो युवकों की पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक आरोपी भाग निकला। जबकि दूसरे आरोपी को 72 ली शराब के साथ दबोच लिया गया।संदीप चतुर्वेदी थाना प्रभारी रामपुर बाघेलान से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखविर सूचना मिली कि रामपुर बाघेलान तरफ से अनित कुशवाहा निवासी देवरा एवं सोनू सिंह अपाचे मो.सा. में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर देवरा तरफ जा रहे है । इस सूचना पर बाईपास सगौनी पुल के नीचे घेराबंदी की गई। जहां सफेद रंग की बाइक खडी थी जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।

पुलिस को देखते ही पीछे बैठा व्यक्ति गाडी से कूद कर भाग गया। जबकि पकड़े गए चालक कि पहचान अनित कुशवाहा पिता संतोष उम्र 29 वर्ष निवसी देवरा क्र.02 के तौर पर हुई।जबकि भागे हुये व्यक्ति का नाम सोनू सिंह निवासी नरौरा रीवा का होना बताया गया।वहीं बाइक पर रखी जाल की तलासी लेने पर कुल 72 लीटर शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत 30 हजार 400 रुपये आंकी गई। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर बाइक जप्त कर ली गई।

Next Post

युवक को बेरहमी से पीटा, चाकू मारा, बनाया वीडियो

Fri Nov 20 , 2026
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत संग्राम सागर पार्क के पास पुराने विवाद के चलते 6 से 7 नाबालिग लड़कों ने एक छात्र को घेरकर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। चाकू से हमला किया। पीड़ित छात्र हाथ जोड़कर जान बख्शने की गुहार लगाता रहा, लेकिन नशे में धुत आरोपियों ने न केवल […]

You May Like