वायु प्रदूषण से बचाव के लिए एनएसयूआई ने जनपथ और बाराखंभा रोड पर बांटे मास्क

नयी दिल्ली, 17 नवंबर (वार्ता) राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण और बिगड़ती हवा की गुणवत्ता के बीच नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने मंगलवार को जनपथ और बाराखंभा रोड पर मास्क वितरण अभियान चलाया। इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राहगीरों, यात्रियों, रेहड़ी-पटरी दुकानदारों और आम नागरिकों को मास्क वितरित कर प्रदूषण से बचाव के प्रति जागरूक किया।

इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के नागरिक जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं, जबकि सरकार इस गंभीर संकट पर संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, कोई एहसान नहीं। मास्क वितरण केवल तात्कालिक राहत है, स्थायी समाधान नहीं।
उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण के लिए तत्काल और सख्त कदम उठाने, दिशा-निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

.....

Next Post

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में सरकारी टीचर ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली सिर में लगते ही हुई मौके पर मौत पारिवारिक विवाद बताई जा रही वजह टीचर स्कूल में पदस्थ थे 48 वर्षीय सुभाष तिवारी — सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच कमरे में अकेले थे, गोली की आवाज सुनकर दौड़े परिजन, खून से लथपथ पड़े मिले, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट!

Tue Nov 17 , 2026
रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सरकारी टीचर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पारिवारिक विवाद बना वजह? शुरुआती जांच में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ […]

You May Like