नवगठित ग्राम पंचायत काशीपुर में शुरू होगी उचित मूल्य की दुकान

ग्वालियर। जिले की जनपद पंचायत मुरार के अंतर्गत नवगठित ग्राम पंचायत काशीपुर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान खोली जायेगी। उचित मूल्य की दुकान लेने की इच्छुक संस्थायें विभाग की वेबसाइट पर 8 से 20 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। सरकार द्वारा ग्रामीणों को सुविधाजनक तरीके से राशन उपलब्ध कराने के लिये प्रत्येक ग्राम पंचायत में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत नवगठित काशीपुरा पंचायत में शासकीय उचित मूल्य की दुकान खोली जा रही है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी ग्वालियर ग्रामीण ने बताया कि मध्यप्रदेश सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा-10 की उपधारा के अंतर्गत वर्गीकृत, उपभोक्ता सोसायटी, विपणन सोसायटी, उत्पादक सोसायटी, संसाधन सोसायटी व बहुप्रयोजन सोसायटी उचित मूल्य की दुकान के लिये आवेदन कर सकते हैं। साथ ही महिला स्व-सहायता समूह व संयुक्त वन प्रबंधन समिति को भी पात्रता है।

विस्तृत जानकारी के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय ग्वालियर ग्रामीण एवं कलेक्ट्रेट स्थित खाद्य विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Next Post

धरती आबा में चिन्हित ग्वालियर के 9 ग्रामों में शेष परिवारों को दिलाए जायेंगे गैस कनेक्शन

Fri Dec 5 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति सहरिया परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के तहत प्रमुखता के साथ रसोई गैस के कनेक्शन उपलब्ध कराए जायेंगे। जिले में अब तक पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) अर्थात सहरिया हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 3 हजार 995 […]

You May Like

Play sound