कर्मचारी के नाम पर कराया फर्जी लोन पास, फरार होटल संचालक की तलाश में जुटी पुलिस 

भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में एक होटल संचालक पर अपने पूर्व कर्मचारियों के नाम से फर्जी लोन पास कराने का मामला सामने आया है. पूर्व कर्मचारी से समझौते के नाम पर आरोपी होटल संचालक ने बंधकर बनाकर मारपीट भी की. मामले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस की टीम जुटी है.

जानकारी के मुताबिक फरियादी रवि सिंह परिसर निवासी ऐशबाग ने शिकायत दर्ज कराई है. रवि ने पुलिस को बताया कि वह एक कंपनी में सिक्युरिटी गार्ड के तौर पर काम करते हैं. पहले वह अपने परिचित अतुल सिंह बघेल की गौतम नगर में स्थित चाय की होटल पर काम करते थे. वहां से काम छोड़ने के बाद रवि को कुछ दिन बाद पता चला कि अतुल सिंह ने उनके नाम से एक लाख 80 हजार रुपए का फर्जी लोन पास कराया है. बैंक के कर्मचारी इसके लिए लगातार रवि के पास फोन कर रहे थे. अतुल से रवि ने जब मामले को लेकर संपर्क किया तो आरोपी ने मिलकर समझौते की बात कही. 13 जून को रवि के परिचितों के पास अतुल के करीबियों ने समझौते के नाम पर फोन किया. रवि के साथ उसका एक दोस्त भी पहले से तय होटल के एक कमरे में पहुंचा. इस दौरान पहले से मौजूद अतुल के कुछ लोग वहां मौजूद थे और सभी ने मिलकर दोनों को बंधक बना लिया. रवि का आरोप है कि अतुल और उसके लोगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की. अतुल से हुई बातचीत का साक्ष्य भी रवि के पास है. आरोपियों के चंगुल से बचकर निकले रवि ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. आरोपी अतुल और उसके साथी मौके से फरार चल रहे हैं. पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

Next Post

युवती से सवा लाख रूपए की ठगी पुलिस ने शुरू की जांच

Tue Jun 23 , 2026
भोपाल। मिसरोद थाना इलाके में एक 24 साल की युवती के साथ सायबर ठगी का मामला सामने आया है. युवती के साथ आरोपी ठग ने सवा लाख रूपए की ठगी की है. मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक नेहा विश्वकर्मा श्रीराम […]

You May Like