दशहरे पर इंदौर पुलिस को सौगात, CM मोहन यादव ने सौंपीं 50 बाइक

विजयदशमी के अवसर पर इंदौर की डीआरपी लाइन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से हुई। इसके बाद महिला पुलिस विंग ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया और विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस सेतु ऐप का उद्घाटन किया। वहीं, यातायात प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए होंडा कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गईं 50 बाइक पुलिस विभाग को सौंपीं। इस पहल का उद्देश्य पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करना है।

.....

Next Post

सिहोरा, मंझगवां, गोसलपुर, खितौला और मझौली थानों में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन

Tue Oct 20 , 2026
जबलपुर। विजयादशमी पर्व के अवसर पर जिले के सिहोरा, मंझगवां, गोसलपुर, खितौला एवं मझौली थाना परिसरों में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने परंपरानुसार शस्त्रों का पूजन कर धार्मिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया। शस्त्र पूजन के दौरान पुलिस विभाग की परंपरा, कर्तव्यनिष्ठा […]

You May Like