
जबलपुर। विजयादशमी पर्व के अवसर पर जिले के सिहोरा, मंझगवां, गोसलपुर, खितौला एवं मझौली थाना परिसरों में विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने परंपरानुसार शस्त्रों का पूजन कर धार्मिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया।
शस्त्र पूजन के दौरान पुलिस विभाग की परंपरा, कर्तव्यनिष्ठा और जनसुरक्षा के संकल्प का संदेश देखने को मिला। विजयादशमी के पावन अवसर पर शस्त्र पूजन को शक्ति, साहस और धर्म की विजय का प्रतीक माना जाता है। पुलिस बल द्वारा भी इस परंपरा का निर्वहन करते हुए शांति, सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने के अपने दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
पांचों थाना क्षेत्रों में परंपरागत रूप से आयोजित इस पूजन कार्यक्रम के माध्यम से विजयादशमी पर्व की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को भी रेखांकित किया गया।
अनु विभाग के थाानों पर ये रहे उपस्थिति
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मोहंती मरावी थाना प्रभारी सिहोरा श्रीमती प्रतीक्षा मार्को मंझगवां में थाना प्रभारी शंकर सिंह गोसलपुर थाना प्रभारी श्रीमती भावना तिवारी मझौली थाना प्रभारी पूर्वी चौरसिया खितौला थाना प्रभारी चंद्रकांत झा ने विधिवत पूजन किया।
