जबलपुर: मोहर्रम पर्व सदभाव सौहार्द एवं शान्ति के साथ मनाये। पण्डाल में 2-2 वालेन्टीयर्स समिति के द्वारा लगाये जायें, जो लगातार 24 घंटे पण्डल एवं उसके आसपास उपस्थित रहें, जिनको भी आपके द्वारा लगाया जाता है उनके नाम एवं मोबाईल नम्बर सम्बंधित थाने मे नोट करा दिये जाये ताकि उनसे संवाद रखा जा सके। कोई भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दें, आप अपनी तरफ से कोई पहल न करें, समस्या का तत्काल निराकरण किया जायेगा।
ये बातें अति. पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कंट्रोल रूम में मोहर्रम पर्व को लेकर टिपारी, ताजिया, सवारी रखने वाले आयोजकों की बैठक लेते हुए कहीं। बैठक पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में हुई। बैठक में आयोजकगणों से व्यवस्थाओं के सम्बंध मे चर्चा करते हुये जानकारी ली गयी। बैठक में कहा गया कि मोहर्रम पर्व पर आयेाजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की सूचना आवश्यक रूप से सम्बंधित थाने में देें, सभी कार्यक्रम पूर्व परम्परागत होंगे, कोई भी नये कार्यक्रम की शुरूवात की अनुमति नहीं रहेगी।
डीजे का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित है, मोहर्रम पर्व के दौरान लंगर फेंक कर नही, पैकिट में हाथों -हाथ दिया जाये। पण्डाल लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आवागमन अवरूद्ध न हो तथा आने जाने वाले आम नागरिको को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में एसडीएम पंकज मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर सुनील नेमा, नगर पुलिस अधीक्षक गढा आशीष जैन, नगर पुलिस अधीक्षक कैंट उदय भान बागरी सहित लगभग 65 टिपारी, ताजिया, सवारी रखने वाले आयोजक उपस्थित थे।
