मोबाइल चोरी और ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

इंदौर: पुलिस ने त्योहारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी कर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. थाना द्वारकापुरी की टीम ने गिरोह के तीन सदस्यों विक्की उर्फ विजय, रेहान और अमित को गिरफ्तार किया.

इनके पास से दो मोबाइल और 16 हजार रुपये नकद बरामद हुए. आरोपी चोरी किए मोबाइल से पीड़ित का नंबर निकालकर यूपीआई एक्टिवेट करते और खाते से रकम ट्रांसफर कर ऐश करते थे. गिरोह के तीन अन्य सदस्य फरार हैं. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की उम्मीद है.

Next Post

इंदौर-उज्जैन में सक्रिय शातिर वाहन चोर गिरोह पकड़ा

Tue Jul 29 , 2025
इंदौर: शहर और उज्जैन में दोपहिया वाहनों की चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. बाणगंगा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 10 लाख कीमत की 13 चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद की हैं. […]

You May Like