युवा दिवस के एक दिन पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रखा गया मैराथन दौड़ का आयोजन 

नवभारत

बागली। 12 जनवरी को पूरे देश में स्वामी विवेकानंद जयंती अवसर को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी संदर्भ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भी अधिकतर स्थानों पर राष्ट्रीय युवा दिवस को मैराथन दौड़ के रूप में मनाया जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शाखा बागली द्वारा मिली जानकारी अनुसार बागली में भी 11 जनवरी शनिवार को प्रातः 7:00 बजे थाना चौराहा गांधी चौक शिवाजी चौराहा से होकर 2 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया है। दौड़ में प्रथम पुरस्कार 1101 रुपए रखा गया है।

Next Post

121 वां अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन 31 जनवरी को होगा

Fri Jan 10 , 2025
*232 विवाह योग्य युवक युवतीयो के पंजीयन हुए* ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा ग्वालियर में युवक युवती परिचय सम्मेलन 31जनवरी को होने जा रहा है। संस्था द्वारा हर महीने देश के अलग अलग शहरों में परिचय सम्मेलन के माध्यम से अग्रबनधुयो के लिए एक मंच एक स्थान पर […]

You May Like